HomeCrimeगाजीपुर में पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई तेज

गाजीपुर में पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपियों पर कुर्की की कार्रवाई तेज

गाजीपुर – पॉक्सो एक्ट के तहत फरार चल रहे दो आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। कोर्ट के आदेश पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 84 के तहत दोनों आरोपियों के घरों पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई। इस दौरान पुलिस ने मुनादी कराकर स्थानीय लोगों को भी कार्रवाई की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के पीरनगर निवासी प्रशांत श्रीवास्तव और जंगीपुर थाना क्षेत्र के देवकठिया (तलियां) गांव निवासी अजीत उर्फ अजय उर्फ छोटू लंबे समय से फरार हैं। दोनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 समेत गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज है।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी गिरफ्तारी से बच रहे हैं, जिसके चलते कोर्ट ने कुर्की की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी तय समय में कोर्ट में पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ आगे की कुर्की कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही आम लोगों से अपील की गई है कि यदि आरोपियों के बारे में कोई जानकारी मिले या वे संपर्क में आएं, तो उन्हें तत्काल आत्मसमर्पण करने के लिए कहें।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments