HomeLocalगाजीपुर: नदी में मिला अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फैली...

गाजीपुर: नदी में मिला अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी

गाजीपुर – नोनहरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम को एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव बौरी पुल के पास, पश्चिम डारेवन गडरी गांव के सामने नदी में बहता हुआ पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को देख कर तुरंत पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंचे नोनहरा थाना प्रभारी वेंकटेश तिवारी ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष के आसपास है और शव पूरी तरह नग्न अवस्था में मिला है। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया और पहचान की कोशिश की जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों में पूछताछ कर रही है ताकि मृतक की शिनाख्त हो सके।शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। इस रहस्यमय घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल बना हुआ है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments