HomeCrimeजुए के अड्डे पर करण्डा पुलिस की छापेमारी, दो जुआरी गिरफ्तार

जुए के अड्डे पर करण्डा पुलिस की छापेमारी, दो जुआरी गिरफ्तार

गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना करण्डा पुलिस ने जुए के अड्डे पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेलते हुए दो अभियुक्तों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया, जबकि चार आरोपी मौके से फरार हो गए।

बगीचे के पास चल रहा था जुए का खेल

एसपी डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक राजनरायन के नेतृत्व में उप निरीक्षक जनार्दन प्रसाद पासवान मय पुलिस टीम ने करण्डा बसन्तपट्टी के पश्चिम दिशा स्थित बगीचे के पास दबिश दी, जहां जुआ खेला जा रहा था।

नकदी, ताश के पत्ते और बाइक बरामद

छापेमारी के दौरान मौके से ताश के 52 पत्ते, फड़ से 4200 रुपये, जामा तलाशी से 4500 रुपये, एक बोरी तथा दो मोटरसाइकिल — अपाचे (UP61AH7305) और स्प्लेंडर प्लस (UP61AS6211) बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान

गिरफ्तार अभियुक्तों में मलेन्द्र कुमार पुत्र सुनील कुमार और दरोगा यादव पुत्र सीताराम यादव, दोनों निवासी ग्राम डण्डापुर, थाना नन्दगंज शामिल हैं।

चार आरोपी फरार, तलाश जारी

पूछताछ में अभियुक्तों ने कई दिनों से जुआ खेलने की बात स्वीकार की। पुलिस को देखकर गायत्री, अतुल सिंह, मलीकार सिंह एवं उमाकान्त सिंह फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है।

कानूनी कार्रवाई जारी

दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0-233/25 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments