HomeLocalफोरलेन पर कार की टक्कर से बाइक सवार तीन गंभीर

फोरलेन पर कार की टक्कर से बाइक सवार तीन गंभीर

गाजीपुर – वाराणसी–गोरखपुर फोरलेन मार्ग पर भणसर पानी टंकी के पास गुरुवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने पीछे से मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान रमाशंकर, उनकी पत्नी कांति और विकास के रूप में हुई है, जो मऊ जिले के पखईपुर थाना सराय लखन्शी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वे रिश्तेदारी में रानीपुर थाना नोनहरा क्षेत्र जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बिरनो पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज गाजीपुर रेफर कर दिया।

उपनिरीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है और तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments