HomeCrimeशादियाबाद पुलिस ने चोरी के माल के साथ तीन को किया गिरफ्तार

शादियाबाद पुलिस ने चोरी के माल के साथ तीन को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना शादियाबाद पुलिस ने क्षेत्र में हुई कई चोरियों का सफल खुलासा करते हुए तीन शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो अदद मोनोब्लाक मोटर, 3500 रुपये नकद तथा चोरी का अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, नवंबर और दिसंबर 2025 में शादियाबाद थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खेतों से मोनोब्लाक मोटर चोरी और एक दुकान का ताला तोड़कर नकदी व सामान चोरी की घटनाएं सामने आई थीं। इन मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।

अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत 27 दिसंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर गोलवापार के पास से तीन अभियुक्तों अनुज यादव उर्फ मोनू यादव, पंकज कश्यप उर्फ बुच्चू और शिवा उर्फ मोनू बनवासी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और तलाशी में चोरी की गई दो मोनोब्लाक मोटर, कॉस्मेटिक सामान, नकदी और अवैध हथियार बरामद हुए।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजबली यादव, बालकृष्ण, अजय प्रकाश पाण्डेय और त्रिभुवन नारायण तिवारी शामिल रहे। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments