
जनता की नई दिल्ली, लेकिन चुनावी वादों का लंदन
राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार पिछले कुछ दिनों से पानी की कमी को लेकर हाहाकार मचाए हुई थी। हरियाणा या किसी अन्य ने तो इस सरकार की कितनी सुनी, यह नहीं कहा जा सकता, लेकिन जब भगवान ने इनकी सुनी और पानी बरसा दिया, तो दिल्ली पहली ही बरसात में फेल हो गई। केजरीवाल सरकार दिल्ली को लंदन बनाने के दावे करती रही, लेकिन हकीकत में आज दिल्ली किसी टापू से कम नहीं थी। केजरीवाल की इस दिल्ली उर्फ सियासी लंदन के हालात पर शब्द कम पड़ जाएंगे। इसलिए हम यहां सिर्फ आपको कुछ तस्वीरों से ही इस डूबते सियासी लंदन के हालात से रूबरू करा रहे हैं।
पहली ही बारिश में लंदन का नकाब उतर गया और अंदर से असली दिल्ली भी न निकली। आज दिल्ली वालों को मानसून की तैयारी के लिए ये तस्वीरें देखना इसलिए भी जरूरी हो जाता है कि आने वाले मौसम में अपने रिस्क पर दिल्ली की सड़कों पर निकलें।
तस्वीरें:
- दिल्ली सरकार की जल मंत्री आतिशी के घर के बाहर जलभराव

2.नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घुटनों से ऊपर जलभराव

3.दिल्ली का मिंटो ब्रिज

4.पानी इतना कि सपा सांसद प्रोफेसर राम गोपाल यादव को गोद में उठाकर गाड़ी तक पहुंचाना पड़ा

5.सरकार की नाकामी पर रोहिणी में डूब मरी कार

6.अ मॉर्निंग इन न्यू लंदन

7.बस आगे नहीं जाएगी तो क्या, तैर तो सकते ही हैं। शायद इस बार बस में पानी – अनशन किया है।

ये तस्वीरें दिल्ली के मानसून की तैयारी और सरकार के वादों की असलियत बयां करती हैं। जनता को इस बार बारिश में खुद की सुरक्षा के लिए सचेत रहना होगा।

VIKAS TRIPATHI
भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए “पर्दाफास न्यूज” चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।