HomeCrimeगाजीपुर के नवापुर गांव में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला,...

गाजीपुर के नवापुर गांव में किशोर का शव पेड़ से लटका मिला, हत्या की आशंका

गाजीपुर – सादात ब्लॉक स्थित मिर्जापुर (नवापुर) गांव में शनिवार सुबह 15 वर्षीय किशोर शिवम खरवार का शव नीम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव यूपी बड़ौदा बैंक के पास पोखरे के किनारे मिला। सूचना मिलते ही ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ मौके पर जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक शिवम खरवार, रामकरन का पुत्र था और गांव के इंटर कॉलेज में कक्षा नौ का छात्र था। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटकाया गया, जबकि शिवम के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

परिवार के अनुसार, शिवम शुक्रवार शाम तक बाजार में था और बाद में एक दोस्त के साथ गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था, लेकिन रात में घर नहीं लौटा। शनिवार सुबह एक महिला ने पूजा के लिए फूल तोड़ने जाते समय शव देखा और शोर मचाया।

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई हरिओम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments