HomeCrimeसैदपुर में पुलिस मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश घायल गिरफ्तार

सैदपुर में पुलिस मुठभेड़, 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश घायल गिरफ्तार

गाजीपुर – सैदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित और 25-25 हजार रुपये के इनामी दो अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रासबिहारी (45) और उसके पुत्र हरिन्द्र (19) निवासी मोलनापुर थाना नोनहरा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी अपनी टीम के साथ पियरी बाजार क्षेत्र में चेकिंग और वांछित अपराधियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दासू वनवासी हत्या कांड के आरोपी सेहमलपुर गांव स्थित निर्माणाधीन फायर सर्विस स्टेशन के पास मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली रासबिहारी के बाएं पैर और हरिन्द्र के दाएं पैर में लगी, जिससे दोनों घायल होकर गिर पड़े।

पुलिस ने मौके से दो तमंचे .315 बोर, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर भेजा गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments