HomeCrimeकरंट की चपेट में आकर किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

गाजीपुर – दिलदारनगर क्षेत्र के पचोखर गांव में मंगलवार दोपहर टेंट का पाइप उतारते समय 15 वर्षीय दीपक चौहान की करंट लगने से मौत हो गई। पाइप हाईटेंशन तार से छू गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया। दीपक कक्षा 9 का छात्र था और मजदूरी कर परिवार की मदद करता था। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। मां पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments