HomeLocalजिला कारागार गाजीपुर में औचक निरीक्षण, बंदियों को विधिक अधिकारों की दी...

जिला कारागार गाजीपुर में औचक निरीक्षण, बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी

गाजीपुर। जिला कारागार गाजीपुर का औचक निरीक्षण नीरज गोंड, सचिव पूर्णकालिक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गाजीपुर द्वारा किया गया। इस दौरान कारागार परिसर में विधिक जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव ने बंदियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा उन्हें उनके संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों की विस्तृत जानकारी दी।

सचिव ने कारागार में स्थापित लीगल एड हेल्प डेस्क के महत्व के बारे में बताते हुए बंदियों को निःशुल्क अधिवक्ता, जेल अपील तथा अन्य कानूनी सहायता से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने बंदियों से भोजन, स्वास्थ्य और अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सुबह के नाश्ते, दोपहर एवं सायंकाल के भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।

निरीक्षण के दौरान बीमार बंदियों की स्थिति की समीक्षा करते हुए सचिव ने कारापाल एवं चिकित्सक को समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जेल लीगल क्लीनिक को सक्रिय रखने पर जोर देते हुए कहा कि बंदियों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। कारागार परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने तथा मच्छरों से बचाव के लिए नियमित दवा छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर कारागार के अधिकारीगण, रतन श्रीवास्तव एवं दीपक राय, लीगल एड डिफेंस काउंसिल गाजीपुर उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments