HomePARDAFHAAS BREAKINGजिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता...

जिलाधिकारी ने उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया का किया औचक निरीक्षण, शिक्षा गुणवत्ता सुधारने के दिए निर्देश

गाजीपुर। तहसील सदर अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मिश्रवलिया का जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई, नाम और उनके पिता के नाम पूछकर शिक्षा की गुणवत्ता का परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा प्रधानाचार्य और शिक्षकों को शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी कक्षा-6 में पहुंचे, जहां एक छात्रा से अंग्रेजी की पुस्तक पढ़वाकर उसकी शैक्षणिक क्षमता का आकलन किया। कुछ बच्चों के बिना ड्रेस के विद्यालय आने पर उन्होंने नाराजगी जताई और बेसिक शिक्षा अधिकारी को अभियान चलाकर सभी बच्चों को ड्रेस, बैग, जूते और मोजे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा बिना ड्रेस के विद्यालय न आए और इसकी जिम्मेदारी शिक्षकों की भी तय की जाए।

जिलाधिकारी ने सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को निर्देशित किया कि बच्चों को पाठ्यक्रम के अनुसार योजनाबद्ध तरीके से पढ़ाया जाए। प्रत्येक अध्याय के बाद टेस्ट लिया जाए तथा बच्चों को नियमित होमवर्क दिया जाए, जिसकी अगले दिन जांच भी हो।

उन्होंने विद्यालय में पेयजल, आरओ, शौचालय की साफ-सफाई और बच्चों के बैठने की उचित व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी कक्षाओं में टाइम टेबल लगाने को कहा। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी कि विद्यालयों में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments