HomeCrimeपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार सफारी ने एंबुलेंस में मारी...

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार सफारी ने एंबुलेंस में मारी टक्कर, एक की मौत

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के चांदपुर स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चांदपुर टोल प्लाजा के चैनल नंबर 340 पर तेज रफ्तार सफारी ने एंबुलेंस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

पिता का शव लेकर जा रहे थे दिल्ली से हाजीपुर

सीआईएसएफ में कार्यरत अमित कुमार अपने पिता के शव को एंबुलेंस से दिल्ली से हाजीपुर लेकर जा रहे थे। जैसे ही एंबुलेंस चांदपुर टोल प्लाजा के पास पहुंची, उसी दौरान एंबुलेंस में सवार इमरान खान एंबुलेंस (संख्या UP32RT8727) के पीछे लगे शीशे को साफ कर रहे थे।

तेज रफ्तार सफारी ने मारी पीछे से टक्कर

इसी दौरान पीछे से उसी लेन में आ रही सफारी गाड़ी (संख्या UP32PK2424) ने एंबुलेंस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इमरान खान पुत्र तालीम, निवासी नांगलोई, पुरानी दिल्ली की मौके पर ही मौत हो गई।

यूपीडा की सहायता गाड़ी ने संभाला मोर्चा

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की सहायता गाड़ी मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे कराया गया, जिससे यातायात बहाल हो सका।

मऊ से पटना जा रही थी सफारी

मिली जानकारी के अनुसार, एंबुलेंस दिल्ली से हाजीपुर जा रही थी, जबकि सफारी मऊ से पटना की ओर जा रही थी। एंबुलेंस चालक का नाम अरमान अली बताया गया है, वहीं सफारी चालक प्रवीण कुमार पुत्र प्रभुनाथ राम, निवासी मयूर विहार कॉलोनी, थाना सरायलखंसी, जनपद मऊ था।

लापरवाही को माना जा रहा हादसे का कारण

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण सफारी चालक की लापरवाही माना जा रहा है। घटना की सूचना पर चौकी मच्छटी प्रभारी श्याम सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गए।

परिजनों को दी गई सूचना

इस संबंध में यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी भरत यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर एक्सप्रेसवे पर आवागमन पूरी तरह बहाल कर दिया गया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments