HomePARDAFHAAS BREAKINGछह लाख में परीक्षा पास कराने की डील, नकल माफिया गिरोह का...

छह लाख में परीक्षा पास कराने की डील, नकल माफिया गिरोह का सदस्य गिरफ्तार

आजमगढ़। यूपीएसएसएससी प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी की मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थी को नकल कराकर पास कराने की साजिश के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने अंतरजनपदीय नकल माफिया गिरोह के सदस्य वीरेंद्र कुमार राय उर्फ बाबू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरोह ने अभ्यर्थी को परीक्षा में पास कराने के लिए छह लाख रुपये में सौदा तय किया था।

शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि नौ अगस्त को शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में यूपीएसएसएससी प्राविधिक सहायक की मुख्य परीक्षा आयोजित हुई थी। इस दौरान वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के भड़ाव गांव निवासी आलोक पटेल की गतिविधियां संदिग्ध मिलने पर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कान में हियरिंग डिवाइस तथा अंडरवियर में सिम और दो सेल बैटरी लगा ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ था।

पूछताछ में सामने आया कि वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के कुरौना सरौनी गांव निवासी वीरेंद्र कुमार राय ने आलोक पटेल को परीक्षा में बाहर से उत्तर बताकर पास कराने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण उपलब्ध कराए थे। पुलिस ने वीरेंद्र के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

मामले में शहर कोतवाली में धोखाधड़ी, आपराधिक षड्यंत्र, सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम और आईटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस आलोक पटेल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मामले में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments