HomeCrimeमरदह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सात अभियुक्त गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल बरामद

मरदह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सात अभियुक्त गिरफ्तार, एक मोटरसाइकिल बरामद

गाजीपुर। अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मरदह पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 98/25 धारा 309(4), 310(2), 317(3) बीएनएस से संबंधित सात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को उपनिरीक्षक जुल्फिकार अली के नेतृत्व में की गई।मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अभियुक्तों को पकड़ा। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में अंजलेश बांसफोर, राजन राजभर (दो अलग-अलग व्यक्ति), आकाश बांसफोर, कृष्णा बांसफोर, अनिकेत उर्फ अंकित तथा विन्ध्याचल राम शामिल हैं। सभी आरोपी गाजीपुर जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी हैं।पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल (पार्ट) भी बरामद की है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। थाना मरदह पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments