HomePARDAPHAAS BREAKINGसम्पूर्ण समाधान दिवस में 585 शिकायतें प्राप्त, 65 मामलों का मौके पर...

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 585 शिकायतें प्राप्त, 65 मामलों का मौके पर निस्तारण

गाजीपुर – जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से तृतीय शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम तहसील सेवराई सभागार में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता तथा पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। समाधान दिवस में आम जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।

तहसील सेवराई में कुल 203 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 22 मामलों का तत्काल समाधान किया गया। जनपद की सातों तहसीलों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल 585 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें 65 प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया।

तहसील सदर में 72 शिकायतों में 16, कासिमाबाद में 57 में 7, जमानियां में 40 में 4, जखनियां में 125 में 7, सैदपुर में 43 में 3 तथा मुहम्मदाबाद में 39 शिकायतों में 6 मामलों का निस्तारण मौके पर किया गया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग को आपसी समन्वय बनाकर विशेष रूप से जमीन एवं आपसी विवादों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments