HomeCrimeसोनू यादव हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

सोनू यादव हत्याकांड में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर – थाना सादात पुलिस ने सोनू यादव हत्याकांड से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मु0अ0सं0 174/2025 धारा 191(2), 190, 115(2), 352, 351(3) एवं 105 बीएनएस से संबंधित आरोपी अभिषेक उर्फ दानी यादव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार 14 सितंबर 2025 को मौधिया बाजार थाना सादात क्षेत्र में शराब लेने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों द्वारा मारपीट की गई थी। इस घटना में सोनू यादव निवासी धुवार्जुन थाना सैदपुर गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी बाद में मृत्यु हो गई थी। मामले में 15 सितंबर 2025 को वादी कन्हैया यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अभिषेक उर्फ दानी यादव सहित अन्य लोगों की संलिप्तता पाई। इसके बाद संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की गई।

शनिवार को प्रभारी निरीक्षक पन्नेलाल यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक लालबहादुर सिंह और उनकी टीम ने शिवधर किसान इंटर कॉलेज हरौली के पास से आरोपी अभिषेक उर्फ दानी यादव पुत्र भरत यादव उर्फ जयभरत यादव निवासी कल्याणपुर पोस्ट सौरी थाना शादियाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments