HomeLocalसम्पूर्ण समाधान दिवस में 351 शिकायतें प्राप्त, 41 का मौके पर निस्तारण

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 351 शिकायतें प्राप्त, 41 का मौके पर निस्तारण

गाजीपुर। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु शुक्रवार को तहसील सदर स्थित कलेक्टेªट सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में कुल 36 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का निस्तारण मौके पर किया गया।जनपद की सातों तहसीलों से प्राप्त सूचना के अनुसार, सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 351 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 41 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसीलवार विवरण के अनुसार, सैदपुर में 22 में से 2, सेवराई में 31 में से 4, कासिमाबाद में 56 में से 4, मुहम्मदाबाद में 24 में से 4, जखनियां में 92 में से 14 और जमानियां में 90 में से 9 शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।जिलाधिकारी ने जन शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए कुछ मामलों का निस्तारण मौके पर ही कराया एवं शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग को आपसी समन्वय से भूमि विवादों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। सभी लेखपालों को छोटी समस्याओं के तत्काल निस्तारण हेतु शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments