Saturday, July 5, 2025
Your Dream Technologies
HomeUttar Pradeshगाज़ीपुर - पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष के निधन से शोक की लहर

गाज़ीपुर – पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष के निधन से शोक की लहर


गाज़ीपुर – भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ सक्रिय कार्यकर्ता दिलदारनगर के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष, नगर पंचायत दिलदारनगर के पूर्व नामित सदस्य हरिलेश जायसवाल उम्र 56 वर्ष निवासी दिलदारनगर का गत रात्रि दौरान चिकित्सा बीएचयू में निधन हो गया।वह विगत कुछ दिनो से बीमार चल रहे थे। परिवार में पत्नी रीना देवी, दो पुत्र ईशान जायसवाल, सर्वेश जायसवाल तथा पुत्री साक्षी जायसवाल है।
इस निधन पर भारतीय जनता पार्टी मे शोक व्याप्त है।इस निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि हरिलेश जायसवाल भाजपा के कर्मठ और निष्ठावान कार्यकर्ता थे।उनका असमय निधन पार्टी की अपूर्णीय क्षति है। भगवान उनकी आत्मा को शांति तथा परिजनो को इस असहनीय दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
दुःख व्यक्त करने वालों मे पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, भानु प्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, हरदेव कुशवाहा,योगेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, रविन्द्र राय, कार्तिक गुप्ता, काशी तिवारी, अनुग्रह नारायण जायसवाल आदि ने दुःख व्यक्त किया है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button