HomePoliticsभाजपा जिला पदाधिकारियों की पहली बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

भाजपा जिला पदाधिकारियों की पहली बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों की प्रथम बैठक बुधवार को पार्टी कार्यालय छावनी लाइन में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके कार्यकर्ता होते हैं और आप सभी की मेहनत से जिले की सभी विधानसभाओं में भाजपा का परचम लहराया जा सकता है। उन्होंने युवाओं की ऊर्जा और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव के समन्वय को संगठन की सबसे बड़ी शक्ति बताया और विश्वास जताया कि यह टीम नए इतिहास का निर्माण करेगी।

बैठक के दौरान नव नियुक्त पदाधिकारियों ने अपने मनोनयन पर खुशी व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में संगठनात्मक रणनीतियों और आगामी कार्ययोजनाओं पर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, सरोज मिश्रा, अच्छेलाल गुप्ता, विष्णु प्रताप सिंह, सुधाकर कुशवाहा, सुमित तिवारी, किरण सिंह और हंसराज राजभर सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments