HomeCrimeग्राम प्रधान पर हमला के आरोप में दो गिरफ्तार

ग्राम प्रधान पर हमला के आरोप में दो गिरफ्तार

गाजीपुर – सैदपुर थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव में प्रधान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। यह घटना बीते शुक्रवार को चकरोड निर्माण को लेकर हुए विवाद के दौरान हुई थी। गांव के प्रधान हरकेश गुप्ता पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज हुआ।

घटना के बाद प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही आठ लोगों—राजेश यादव, अजय, कमलेश, आशु, प्रियांशु, सूबेदार, जितेंद्र और लालू—के खिलाफ मामला दर्ज किया था। थाना अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही थी। घटना के पांच दिन बाद पुलिस को सफलता मिली और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments