Tuesday, July 1, 2025
Your Dream Technologies
HomePoliticsअब अफजाल और बाबर का राज नहीं जनता का राज - लाल...

अब अफजाल और बाबर का राज नहीं जनता का राज – लाल सिंह मौर्य

गाज़ीपुर। भाजपा के द्वारा अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग को साधने के लिए पार्टी ने बिरनो क्षेत्र के अभय कोल्ड स्टोरेज बद्धुपुर में अनुसूचित जाति व जनजाति मोर्चा का सम्मेलन आयोजित किया । इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य रहे। सम्मेलन में लाल सिह आर्या ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अनुसूचित वर्ग की विरोधी है। सम्मेलन को संबोधित करते हुए लाल सिह आर्या ने कहा कि भाजपा ने केंद्र और राज्य सरकार की गरीब कल्याण की अनेक योजनाओं के माध्यम से उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने काम कर रही है। भाजपा समाज को जोड़ने काम करती है

तो वहीं कांग्रेस फूट डालो राज करो की नीति पर समाज को तोड़ने का काम करती है। हमारी सरकार ने अनुसूचित वर्ग व अनुसूचित जनजाति के लिए कई ऐतिहासिक काम और योजनाएं संचालित की हैं। इन योजनाओं के माध्यम ये भाजपा ने अनुसूचित समाज व अनुसूचित जनजाति को सक्षम बनाया है। बाबा साहब आंबेडकर जी ने भारत में सामाजिक एकता के लिए संविधान जैसे पवित्र ग्रंथ की रचना की उन्हीं आंबेडकर जी को चुनाव हराने का पाप कांग्रेस ने किया। वही मिडिया से बातचीत में सपा प्रत्याशी व वर्तमान सांसद अफजाल अंसारी पर तंज कसते हुए कहा कि अफजाल अंसारी बाबर अतीक का सरकार नहीं है। यहां आम जनता की सरकार है ,आम जनता का शासन है ,यहां योगी मोदी का सरकार है ।जहां पर गरीब की आत्म सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा की गारंटी है । यहां उनके विकास की गारंटी सनातन धर्म के अनुसार सबको बराबर सम्मान मिलेगा यही योगी और मोदी जी की गारंटी है। इस मौके पर अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष शैलेश राम, अजीत सिंह रावत ब्लाक प्रमुख, विनोद खरवार काशी अध्यक्ष, सुशीला सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत, रमेश कनौजिया, त्रिलोकी खरवार, रजनीश कनौजिया, रामराज बनवासी, राममूर्ति बासफोर, भानु प्रताप सिंह, भरत सिंह प्रमुख प्रतिनिधि, अमित सिंह ,अजीत सिंह,प्रमोद सिंह, रामलखन सिंह, आदि हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित है। कार्यक्रम का संचालन शैलेश राम व कार्यक्रम के अध्यक्ष का पंचदेव गौड़ के द्वारा किया गया। अंत में कार्यक्रम के संयोजक ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह के द्वारा आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button