HomePARDAFHAAS BREAKINGडायवर्जन बोर्ड की लापरवाही से बड़ा हादसा: गाजीपुर में शाही रथ बस...

डायवर्जन बोर्ड की लापरवाही से बड़ा हादसा: गाजीपुर में शाही रथ बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 घायल

गाजीपुर। मरदह थाना क्षेत्र के हैदरगंज चट्टी पर मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। वाराणसी से बिहार के मोतीहारी जा रही शाही रथ बस अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 6 यात्री घायल हो गए, जिन्हें मऊ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क पर कोई डायवर्जन बोर्ड नहीं लगा था। पहले बस सड़क किनारे मिट्टी के ढेर से टकराई और फिर डिवाइडर से भिड़ गई। हादसे के समय बस में 42 यात्री सवार थे।

सूचना मिलते ही मरदह थानाध्यक्ष तारावती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू की।

स्थानीय ग्रामीणों ने निर्माण एजेंसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन निर्माण के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments