HomeCrimeहाईवे पर लापरवाही से बाइक सवार कर्मी की मौत

हाईवे पर लापरवाही से बाइक सवार कर्मी की मौत

गाजीपुर – सैदपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाचक (पाही) निवासी 36 वर्षीय संतोष यादव की सड़क निर्माण में लापरवाही के कारण मौत हो गई। यह हादसा बढुआ गोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएचएआई के हाईवे पर हुआ। सड़क पर पड़ी गिट्टी से संतोष की बाइक फिसल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

संतोष यादव जियो कंपनी में कार्यरत थे और मऊ जिले में तैनात थे। वह हर सप्ताह ड्यूटी के बाद शनिवार रात घर लौटते थे। बीते शनिवार को भी लौटते समय यह दुर्घटना हुई।

परिजनों का आरोप है कि निर्माण कार्य कर रहे ठेकेदारों ने तारकोल मिली गिट्टी सड़क पर ढेर के रूप में छोड़ दी थी, जिससे रास्ता खतरनाक हो गया। घायल संतोष को वाराणसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई।

पोस्टमार्टम के बाद गाय घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। परिवार ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments