HomeCrimeमारपीट व धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज

मारपीट व धमकी के मामले में एफआईआर दर्ज

गाजीपुर – बिरनो थाना क्षेत्र के ग्राम औढ़ारी में मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता मीरा देवी पत्नी टुन्नू चौहान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि 24 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे वह अपने निर्माणाधीन मकान के पास मौजूद थीं। इसी दौरान पड़ोस के अरविन्द चौहान, मंजय चौहान और जयहिन्द चौहान वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से मारपीट की। बचाव में आए बेटे राजेश, बेटी सुनीता और बहू रिंकु चौहान के साथ भी मारपीट की गई, जिससे सभी को चोटें आईं। पीड़िता 27 जनवरी को थाने पहुंची। बिरनो थानाध्यक्ष अजय कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments