HomeLocalमृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मिले एमएलसी

मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिजनों से मिले एमएलसी

गाज़ीपुर। थाना परिसर में धरना दे रहे भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस की लाठीचार्ज घटना के बाद मृतक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है। नोनहरा थाना क्षेत्र के रूकुंदीपुर गांव में शनिवार की शाम विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल पहुंचे। उन्होंने मृतक सियाराम उपाध्याय के पैतृक आवास पर परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।एमएलसी ने मृतक के पिता, माता व भाई से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और प्रदेश सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी मामले की जानकारी है और न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।इस मौके पर बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, मनोज गुप्ता, युवा नेता हिमांशु सिंह,अरविंद कुमार सिंह, शिवप्रताप सिंह, प्रदीप कुमार सिंह समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी पुलिस की कार्रवाई पर नाराजगी जताई और पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। घटना के बाद गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments