Saturday, July 5, 2025
Your Dream Technologies
HomePARDAFHAAS BREAKINGMehul Choksi : बेल्जियम में भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी,...

Mehul Choksi : बेल्जियम में भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की गिरफ्तारी, 106 किलो सोने की धोखाधड़ी का नया केस दर्ज, भारत लाने की तैयारी तेज

Mehul Choksi: हीरा कारोबारी और देश के सबसे बड़े आर्थिक अपराधियों में से एक मेहुल चोकसी को आखिरकार बेल्जियम में गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब नेशनल बैंक घोटाले में वांछित चोकसी की गिरफ्तारी के साथ ही उसकी कानूनी मुश्किलें और भी बढ़ गई हैं। गुजरात के भावनगर निवासी दिग्विजय जडेजा की शिकायत के बाद अब उस पर 106 किलो सोने की धोखाधड़ी का नया मामला दर्ज किया गया है।

निवेश के नाम पर करोड़ों का चूना!

दिग्विजय जडेजा का आरोप है कि उन्होंने चोकसी की कंपनी को निवेश के रूप में 106 किलो सोना दिया था, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में है। लेकिन बदले में उन्हें मात्र 18 लाख रुपये लौटाए गए। धोखाधड़ी का यह मामला अब उसके पहले से चल रहे 14,000 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले से इतर एक नया कानूनी संकट बन गया है।

भारत वापसी की कोशिशें तेज

चोकसी की गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार ने उसे देश वापस लाने की कवायद तेज कर दी है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार को कहा कि “मोदी सरकार भ्रष्टाचार और आर्थिक अपराधों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। चोकसी को जल्द भारत लाया जाएगा और जनता का पैसा वापस लिया जाएगा।”

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई और ईडी द्वारा लंबे समय से प्रत्यर्पण अनुरोध भेजे गए थे, जिसके बाद चोकसी को बेल्जियम में हिरासत में लिया गया। बताया गया है कि चोकसी इलाज के बहाने बेल्जियम गया था और वहीं छिपा हुआ था। इससे पहले वह 2018 से एंटीगुआ में रह रहा था।

सरकार की कूटनीतिक जीत

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने चोकसी की गिरफ्तारी को मोदी सरकार की “कूटनीतिक जीत” बताया। उन्होंने कहा, “यह देश के लिए गर्व की बात है कि भगोड़े अपराधियों को अब विदेश में भी पनाह नहीं मिल रही है। चोकसी की गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में की गई सशक्त कूटनीति का परिणाम है।”

मेहुल चोकसी – नीरव मोदी का मामा

गौरतलब है कि मेहुल चोकसी, नीरव मोदी का मामा है, जो पहले से ही लंदन में जेल में बंद है। दोनों पर पंजाब नेशनल बैंक को हजारों करोड़ रुपये का चूना लगाने का आरोप है। चोकसी की गिरफ्तारी भारत की एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है और अब उम्मीद है कि वह जल्द ही भारतीय न्याय व्यवस्था के सामने पेश होगा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button