HomeNationalबिरनो ब्लॉक परिसर में विकास कार्यों को लेकर बैठक सम्पन्न

बिरनो ब्लॉक परिसर में विकास कार्यों को लेकर बैठक सम्पन्न

गाजीपुर – बिरनो ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत सदस्यों और संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में विकास कार्यों को लेकर अहम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कच्चे-पक्के निर्माण कार्यों, पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों की प्रगति, पूर्ण व अपूर्ण कार्यों की समीक्षा की गई। खासतौर पर ढक्कनदार नाली निर्माण, पशुओं के रख-रखाव, तथा भीषण गर्मी को देखते हुए सामुदायिक व ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति पर गहन चर्चा हुई।

बैठक में 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजनों के आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु जागरूकता अभियान चलाने और स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भूमिका पर बल दिया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आरो प्लांट लगाने को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि विकास खंड क्षेत्र में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनदेखी नहीं की जाएगी। जनप्रतिनिधियों और सरकार के सहयोग से सभी योजनाओं को धरातल पर उतारने का प्रयास किया जा रहा है।

बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि पाठक ने की और संचालन राजेंद्र यादव पप्पू ने किया। इस अवसर पर सच्चिदानंद सिंह लल्लन, सुभाष गुप्ता, अभिमन्यु सिंह मन्नू, विनोद गुप्ता, प्रमोद सिंह, आनंद सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी सीपी मिश्रा,डॉ. गुरुदेव मौर्य, बाल विकास परियोजना अधिकारी विरुमणि सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments