HomeCrimeगाज़ीपुर: प्रसूता की मौत पर हंगामा, अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप

गाज़ीपुर: प्रसूता की मौत पर हंगामा, अस्पताल संचालक पर लापरवाही का आरोप

गाजीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार देर रात एक प्रसूता की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल के बाहर जमकर हंगामा किया। घटना कासिमाबाद-बहादुरगंज मार्ग स्थित बांका मोड़ पर एसके अस्पताल की है। जानकारी के अनुसार, बहादुरगंज वार्ड नंबर 7 निवासी दया साहनी (23) को तीन दिन पूर्व अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद प्रसव तो हो गया, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें मऊ रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान दया की मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों लोग रात में ही अस्पताल पहुंच गए और शव को अस्पताल के सामने रखकर जमकर नारेबाजी की। लोगों ने अस्पताल संचालक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों का कहना है कि इससे पहले भी अस्पताल पर कई मामले दर्ज हुए, लेकिन दबा दिए गए।सूचना पाकर कासिमाबाद एसडीएम लोकेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। करीब रात 11 बजे स्थिति काबू में आई और भीड़ शांत हुई। एसडीएम ने परिजनों से कहा कि वे लिखित तहरीर दें, जिसके आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उधर, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments