HomePARDAFHAAS BREAKINGगाजीपुर : मरदह पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में तीन को...

गाजीपुर : मरदह पुलिस ने भैंस चोरी के मामले में तीन को किया गिरफ्तार, एक मुठभेड़ में घायल

गाजीपुर – मरदह थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मु.अ.स. 64/2025 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जबकि एक अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार हुआ। पुलिस ने चोरी की गई दो भैंस भी बरामद की हैं।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 20 मार्च 2025 को उपनिरीक्षक सत्येंद्र कुमार यादव और ओमप्रकाश यादव ने टीम के साथ हैदरगंज नट बस्ती में छापेमारी कर तीन अभियुक्तों (1. इस्माईल अहमद पुत्र मुमताज, 2. मो. अली पुत्र इस्लाम, 3. निजामुद्दीन पुत्र मुमताज) को गिरफ्तार किया।

इनकी निशानदेही पर 21 मार्च 2025 को पुलिस ने सिकंदर उर्फ गोलू नट (पुत्र खलील) को मरदह पूर्वांचल अंडरपास के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में सिकंदर उर्फ गोलू नट घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

मरदह थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने चोरी की गई दो भैंसों को बरामद कर कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments