HomeLocalछठ पर्व पर पोखरे में डूबने से युवक की मौत, गांव में...

छठ पर्व पर पोखरे में डूबने से युवक की मौत, गांव में छाया मातम

गाज़ीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के गेहुड़ी गांव में सोमवार की देर शाम डाला छठ पर्व के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। गांव के पोखरे पर छठ पूजा की तैयारियों के तहत सजावट का काम चल रहा था। इसी दौरान 35 वर्षीय सुभाष चंद्र यादव पुत्र रामवृक्ष यादव सजावट में लगे गुब्बारे को तोड़ने के लिए पोखरे के किनारे पहुंचे। संतुलन बिगड़ने से वे गहरे पानी में गिर गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की गहराई और अंधेरे के कारण सफलता नहीं मिली।घटना की सूचना मिलते ही कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से शव निकालने का प्रयास शुरू कराया। देर रात तक शव की तलाश जारी रही। सुभाष की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छा गया। परिवार में पत्नी रीना देवी, दो पुत्रियां और एक पुत्र हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि सुभाष मेहनती और मिलनसार व्यक्ति थे। छठ पर्व की खुशियां एक पल में गम में बदल गईं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments