Monday, April 20, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeतेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत

तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मजदूर की मौत

गाजीपुर – दिलदारनगर पचोखर-फूली मार्ग पर सोमवार को दर्दनाक हादसे में एक मजदूर की जान चली गई। नोनहरा थाना क्षेत्र के मोलनपुरा निवासी सुखराम वनवासी ईंट भट्ठे पर काम करते थे और साइकिल से दरौली रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button