Monday, June 30, 2025
Your Dream Technologies
HomeNational"कोलकाता मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस: CBI की जांच में 30 संदिग्ध, राजनीति...

“कोलकाता मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर केस: CBI की जांच में 30 संदिग्ध, राजनीति गरमाई”

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल की ट्रेनी महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले में चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। पीड़िता के माता-पिता ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को बताया कि इस घिनौने अपराध में उसी कॉलेज के कुछ इंटर्न और डॉक्टर शामिल हो सकते हैं। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पिछले सप्ताह आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला चिकित्सक की कथित रूप से बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई इस मामले की गहन जांच कर रही है।

पीड़िता के माता-पिता ने केंद्रीय जांच एजेंसी को उन लोगों के नाम भी बताए हैं, जिन पर उन्हें संदेह है कि उनकी बेटी की हत्या में उनकी संलिप्तता हो सकती है। सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘माता-पिता ने हमें जानकारी दी कि उन्हें अपनी बेटी के यौन उत्पीड़न और हत्या के पीछे कई लोगों के शामिल होने का शक है। उन्होंने अस्पताल में काम करने वाले कुछ इंटर्न और डॉक्टरों के नाम भी बताए हैं।’

जांच एजेंसी ने 30 नामों पर अपना ध्यान केंद्रित किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को सीबीआई ने अस्पताल के एक कर्मी और दो पोस्ट ग्रेजुएट ट्रेनी को तलब किया, जो घटना की रात डॉक्टर के साथ ड्यूटी पर थे। इस केस को लेकर राजनीति भी तेज हो गई है, भाजपा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्य में रैलियों और धरनों का आयोजन किया।

इस मामले को लेकर गरमाई राजनीति
सूत्र ने बताया कि सीबीआई शुक्रवार को गिरफ्तार व्यक्ति को अपराध दृश्य को रिक्रिएट करने के लिए अस्पताल ले गई। दूसरी ओर, इस मामले को लेकर राजनीति भी गरमाई हुई है। भाजपा ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग की है। शुक्रवार को पूरे पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेताओं ने रैलियाों और धरनों का आयोजन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य की स्थिति को पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे विफल लोकतंत्रों से भी बदतर बताया। साथ ही, प्रशासन पर संकट को हल करने में विफल रहने का आरोप लगाया। पार्टी ने आरोप लगाया कि कोलकाता के श्यामबाजार फाइव प्वाइंट क्रॉसिंग पर उनकी रैली को पुलिस ने नाकाम कर दिया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
VIKAS TRIPATHI
VIKAS TRIPATHIhttp://www.pardaphaas.com
VIKAS TRIPATHI भारत देश की सभी छोटी और बड़ी खबरों को सामने दिखाने के लिए "पर्दाफास न्यूज" चैनल को लेके आए हैं। जिसके लोगो के बीच में करप्शन को कम कर सके। हम देश में समान व्यवहार के साथ काम करेंगे। देश की प्रगति को बढ़ाएंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button