HomeCrimeखेत में लगे विद्युत करंट से बालक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने...

खेत में लगे विद्युत करंट से बालक की दर्दनाक मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

गाजीपुर: शादियाबाद थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर ग्राम पंचायत में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 5 वर्षीय रिशु कुमार, पुत्र सोनू कुमार, की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। किसान द्वारा खेत में सब्जियों को जानवरों से बचाने के लिए बिजली प्रवाहित तार लगाए गए थे, जो मासूम के लिए घातक साबित हुए।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोग दोषी किसान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मृत बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

मृत बालक के दादा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शादियाबाद थानाध्यक्ष श्यामजी यादव ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है।गांव में घटना को लेकर गम माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments