HomeCrimeकर्मनाशा नदी किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की...

कर्मनाशा नदी किनारे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

गाजीपुर – गहमर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रायसेनपुर गांव के बाहर कर्मनाशा नदी के तट पर रविवार की तड़के सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची गहमर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान रायसेनपुर गांव निवासी 22 वर्षीय मिथिलेश पाल पुत्र रमेश पाल के रूप में हुई है। वह पेशे से ड्राइवर था और तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। परिजनों के अनुसार उसके पिता बाहर रहकर काम करते हैं, जबकि मां पिछले दो माह से बीमार होकर बिस्तर पर हैं।

घटनास्थल पर जिस डाल से शव लटका मिला, उसके ठीक ऊपर वाली डाल पर मृतक का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इस स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों के साथ पुलिस भी हत्या की आशंका जता रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments