HomeLocalकारगिल शहीद के गांव में 'पितृ स्मृति उपवन' का शुभारंभ, 44.59 लाख...

कारगिल शहीद के गांव में ‘पितृ स्मृति उपवन’ का शुभारंभ, 44.59 लाख की इंटरलॉकिंग सड़क को मिली मंजूरी

गाज़ीपुर । कारगिल शहीद कमलेश सिंह के पैतृक गांव भैरोपुर में बुधवार को एक प्रेरणादायी पहल के तहत बलिदानी परिवार ने अपने पैतृक बगीचे में सैकड़ों फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर ‘पितृ स्मृति उपवन’ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के माध्यम से पूर्वजों की स्मृति को वृक्षारोपण से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रामदेव सिंह, स्वर्गीय जगरदेव सिंह सहित परिवार के पूर्वजों की स्मृति में किया गया यह वृक्षारोपण समाज के लिए अनुकरणीय पहल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। भारतीय संस्कृति में वृक्षारोपण को यज्ञ के समान पुण्य कार्य माना गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत भैरोपुर में प्रदीप राम के घर से राजभर बस्ती होते हुए बल्लीपुर नहर तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य को स्वीकृति मिल गई है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 44 लाख 59 हजार 365 रुपये है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे ग्रामीणों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।

कार्यक्रम में मार्कण्डेय सिंह, रामविलास सिंह, डॉ. मन्नू राजभर, अरविंद सिंह, रिपु खरवार, रमाशंकर यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामविलास सिंह ने, संचालन वशिष्ठ नारायण सिंह ने किया, जबकि अंत में भाजपा नेता योगेश सिंह ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments