Wednesday, May 13, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeकरंडा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

करंडा पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

गाजीपुर – करंडा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने मैनपुर चट्टी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अभियुक्त पंचम कुमार को गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पंचम कुमार पुत्र अशोक कुमार, निवासी बयेपुर थाना करंडा, मु0अ0सं0 64/2026 में धारा 331(4), 305(ए) एवं 117(2) बीएनएस के तहत वांछित था। उसे मैनपुर ताल मार्ग पर स्थित पुलिया के पास से पकड़ा गया।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक रॉयल एनफील्ड बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस ने बताया कि मामले में धारा 117(2) बीएनएस की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बड़सरा उपनिरीक्षक अरुण पांडेय और उनकी टीम शामिल रही।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button