HomeKhabar Thodi Hatkarआंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अभिलेख सत्यापन की तिथि बढ़ी

आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में अभिलेख सत्यापन की तिथि बढ़ी

गाजीपुर – आंगनबाड़ी सहायिका चयन एवं नियुक्ति प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाण पत्रों और अन्य अभिलेखों का भौतिक सत्यापन जारी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित त्रिस्तरीय अभिलेखीय सत्यापन उप समिति द्वारा 3 मई 2026 से परियोजनावार एवं आंगनबाड़ी केंद्रवार शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

पहले अभिलेख सत्यापन की अंतिम तिथि 10 मई 2026 निर्धारित की गई थी, लेकिन कई अभ्यर्थियों की अनुपस्थिति और कुछ केंद्रों पर सत्यापन कार्य पूरा न होने के कारण इसे बढ़ाकर 12 मई 2026 तक किया गया। इसके बाद भी कुछ अभ्यर्थियों के सत्यापन में बाधा आने पर विभाग ने नई प्रक्रिया शुरू की है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सोनी ने बताया कि संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अनुपस्थित अभ्यर्थियों के स्थान पर नए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर सूची प्रस्तुत करें। सूची के अनुमोदन के बाद संबंधित अभ्यर्थियों को सूचना देकर उनके अभिलेखों का सत्यापन कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि सभी अभिलेखों का सत्यापन कार्य 14 मई 2026 की शाम 5 बजे तक हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर उपस्थित होकर सत्यापन प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments