Tuesday, May 26, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeकैंची धाम जा रहे युवकों की कार ट्रेलर में घुसी, चार की...

कैंची धाम जा रहे युवकों की कार ट्रेलर में घुसी, चार की मौत मृतकों में गाज़ीपुर के राहुल सिंह शामिल

ब्रेकिंग – सुलतानपुर-लखनऊ हाईवे पर हैदरगढ़ क्षेत्र के भिखरा गांव के पास सोमवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 2:50 बजे एक ढाबे के सामने हुआ, जब तेज रफ्तार इनोवा कार सामने चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इनोवा का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसमें सवार युवक अंदर फंस गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।

हादसे में मुगलसराय निवासी राहुल कुमार, गाजीपुर निवासी राहुल सिंह, बलिया निवासी सत्यम सिंह और गाजीपुर निवासी सूरज यादव की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में गाजीपुर के राहुल सिंह भी शामिल हैं। वहीं मिर्जापुर निवासी पंकज, बलिया निवासी प्रशांत और मिर्जापुर निवासी चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैदरगढ़ ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button