Tuesday, February 10, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalजंगीपुर में “जय बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता” का शुभारंभ, 8 टीमों ने लिया...

जंगीपुर में “जय बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता” का शुभारंभ, 8 टीमों ने लिया हिस्सा

गाजीपुर – जंगीपुर में आयोजित “जय बजरंगबली क्रिकेट प्रतियोगिता” का आज उत्साहपूर्ण माहौल में शुभारंभ हुआ, जिसमें कुल 8 टीमों ने भाग लेकर खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। टूर्नामेंट में मऊ, सैदपुर, गाजीपुर, अंधऊ, शेखपुर, नेवादा, मोहम्मदाबाद और बिरनो की टीमें शामिल रहीं। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह और तारनपुर ग्राम प्रधान अभिमन्यु सिंह मन्नू उपस्थित रहे। अतिथियों ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उद्घाटन मैच में सैदपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 83 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेवादा की टीम 5 ओवर में 46 रन पर सिमट गई और सैदपुर ने मुकाबला जीत लिया। सैदपुर के चंदन यादव ने शानदार 57 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया। वहीं अन्य मुकाबलों में खिलाड़ियों ने जोश और खेल भावना के साथ प्रदर्शन किया। प्रशांत ने भी बेहतरीन खेल दिखाते हुए सभी का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर अभिनव जायसवाल, पवनसुत गुप्ता और आयोजन समिति के अध्यक्ष विवेक जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button