HomePARDAFHAAS BREAKINGइस्त्राइल भेजने के नाम पर 90 हजार की ठगी, भाजपा युवा मोर्चा...

इस्त्राइल भेजने के नाम पर 90 हजार की ठगी, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पर FIR

गाजीपुर। भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष दिनेश उर्फ गुड्डू राजभर के खिलाफ इस्त्राइल भेजने के नाम पर तीन युवकों से 90 हजार रुपये ठगी करने के आरोप में मरदह थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मरदह थानाध्यक्ष पवन उपाध्याय ने बताया कि गंगापुर रायपुर निवासी शेषनाथ चौहान और स्वामीनाथ चौहान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

तहरीर के अनुसार, हमीरपुर निवासी दिनेश उर्फ गुड्डू राजभर ने उनके बेटों को इस्त्राइल भेजने के नाम पर प्रति युवक 30 हजार रुपये नकद लिए थे। आरोप है कि दो वर्ष बीत जाने के बावजूद न तो युवकों को विदेश भेजा गया और न ही रुपये वापस किए गए। पीड़ितों के मुताबिक, रकम वापस मांगने पर आरोपी लगातार आज-कल कहकर टालता रहा।

आरोप है कि रुपये मांगने पर गाली-गलौज करने के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ितों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी के निर्देश पर मरदह पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, दिनेश उर्फ गुड्डू राजभर ने आरोपों को बेबुनियाद और झूठा बताया है। उनका कहना है कि राजनीतिक विद्वेष के कारण उनके खिलाफ यह कार्रवाई कराई गई है और आरोपों के समर्थन में कोई साक्ष्य नहीं है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments