Thursday, March 5, 2026
Your Dream Technologies
HomeCrimeहोली के दिन दर्दनाक हादसा: ट्यूबवेल के कुएं में गिरने से बुजुर्ग...

होली के दिन दर्दनाक हादसा: ट्यूबवेल के कुएं में गिरने से बुजुर्ग की मौत, गांव में शोक

गाजीपुर – दुल्लहपुर क्षेत्र के कटौली गांव में होली के दिन एक हृदयविदारक हादसे में 75 वर्षीय फौजदार चौहान की ट्यूबवेल के कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया।

जानकारी के अनुसार, होली के अवसर पर फौजदार चौहान दोपहर में गांव के लोगों के साथ रंग-अबीर खेल रहे थे और बच्चों को आशीर्वाद दे रहे थे। इसके बाद वह अपने घर से कुछ दूरी पर स्थित निजी ट्यूबवेल पर आराम करने चले गए। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई।

परिजन जब उन्हें बुलाने ट्यूबवेल पहुंचे तो वह वहां दिखाई नहीं दिए। आसपास तलाश करने पर वह कुएं के अंदर अचेत अवस्था में मिले। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पीछे दो पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। बड़े पुत्र कन्हैया चौहान दुबई में तथा छोटे पुत्र लल्लन चौहान मुंबई में रहते हैं। छोटे पुत्र के आने के बाद 5 मार्च को गाजीपुर में उनका अंतिम संस्कार किया गया। गांव में शोक की लहर है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button