HomePARDAFHAAS BREAKINGप्रधानमंत्री के 'मन की बात' से प्रेरित होकर दुल्लहपुर थाने में किया...

प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ से प्रेरित होकर दुल्लहपुर थाने में किया गया वृक्षारोपण

गाजीपुर – यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। थाना दुल्लहपुर परिसर में बृहद स्तर पर फलदार और छायादार वृक्षों का रोपण किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारीगण और थाना अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह स्वयं उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर ने कहा कि वृक्षों के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। वृक्ष हमें न केवल स्वच्छ हवा प्रदान करते हैं, बल्कि वर्षा लाने में भी सहायक होते हैं। इनके माध्यम से हमें कई प्रकार के लाभ प्राप्त होते हैं।थाना अध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि औद्योगिक विकास के कारण देश में वृक्षों की संख्या लगातार घटती जा रही है। लाख प्रयासों के बावजूद वृक्षों की संख्या में वृद्धि नहीं हो पा रही है। ऐसे में आमजन को जागरूक कर अधिक से अधिक वृक्ष लगाने चाहिए और उनका समय-समय पर संरक्षण व देखभाल भी जरूरी है। वृक्षों की कमी के कारण कई घातक बीमारियां जन्म ले रही हैं, जो मानव जीवन के लिए खतरा बन सकती हैं।इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पूर्व जिला मंत्री राजेश सोनकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष गुलाब कुशवाहा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सरवन सिंह, अशोक यादव, हरिकेश यादव, विंध्याचल कन्नौजिया, अविनाश पासवान, जिला प्रतिनिधि मनोज यादव, सुनील दुबे सहित थाना प्रशासन के कई स्थानीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प दोहराया गया।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments