Tuesday, February 10, 2026
Your Dream Technologies
HomeLocalस्वर्गीय कैलाश यादव की 10 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, हजारों लोगों...

स्वर्गीय कैलाश यादव की 10 वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, हजारों लोगों को किया गया सम्मानित

गाजीपुर। सोमवार को लुटावन स्नाकोत्तर महाविद्यालय, सकरा जैतपुरा के प्रांगण में पूर्व पंचायती राज मंत्री स्वर्गीय कैलाश यादव की 10 वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आजमगढ़ जिला अध्यक्ष मा. हवलदार यादव रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री डॉ. रमाशंकर राजभर ने की।

जंगीपुर के लोकप्रिय विधायक डॉ. वीरेन्द्र यादव ने अपने पिता स्वर्गीय कैलाश यादव की पुण्यतिथि पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का अभिवादन करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कैलाश यादव ने अपने पूरे राजनीतिक जीवन में गरीबों, किसानों और वंचितों के लिए संघर्ष किया। उनके आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर हजारों गरीब महिलाओं और पुरुषों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में सामाजिक सेवा का भाव भी देखने को मिला।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने स्वर्गीय कैलाश यादव को जमीनी नेता बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा गरीबों और शोषितों की लड़ाई को अपनी लड़ाई समझकर लड़ा। उन्होंने कहा कि आज हम सभी ऐसे महान और पवित्र आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहे हैं, जिनकी सादगी और जनसेवा हमेशा याद की जाएगी।

कार्यक्रम में गाजीपुर जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, सैयद शादाब फातिमा, पूर्व मंत्री विजय यादव, पूर्व एमएलसी खुर्शीद अहमद, जगदीश कुशवाहा, त्रिवेणी राम, अभिषेक यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), अविनाश विद्यार्थी (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोहिया वाहिनी), मुन्ना यादव, महेंद्र चौहान, रामधारी यादव, राजकुमार पांडेय, डॉ. सुभाष राम, रविंद्र प्रताप यादव, रामबचन यादव, आजाद राय, मुन्नीलाल राजभर, भारत यादव, विजय बहादुर यादव, रामवृक्ष यादव, अहमद जमाल, सुनील जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा महिला सभा की अध्यक्ष सुनीता यादव, रुकमिना देवी और अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विधानसभा अध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने किया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने स्वर्गीय कैलाश यादव के प्रति जनमानस में सम्मान और स्नेह को दर्शाया।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

Call Now Button