HomePARDAFHAAS BREAKINGखजूरगांव में आग का कहर, तीन झोपड़ियां जलकर राख, भारी नुकसान

खजूरगांव में आग का कहर, तीन झोपड़ियां जलकर राख, भारी नुकसान


गाजीपुर – कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खजूरगांव में रविवार को अचानक लगी आग ने भीषण रूप ले लिया। इस हादसे में गांव निवासी रामू राम पुत्र स्व. लक्षण राम की तीन झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन आग की चपेट में आकर बाइक, साइकिल, राशन, कपड़े, बर्तन और अन्य घरेलू सामान समेत लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग ने झोपड़ियों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था। पीड़ित रामू राम ने बताया कि झोपड़ियों में रखा सारा सामान पूरी तरह से जल गया है।

सूचना मिलने पर हल्का लेखपाल सुनील पासवान मौके पर पहुंचे और जांच कर रिपोर्ट तैयार की। प्रारंभिक आकलन के अनुसार, आग से एक लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments