HomeLocalगंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक में स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान...

गंगा एवं पर्यावरण समिति की बैठक में स्वच्छता और प्लास्टिक मुक्त अभियान तेज करने के निर्देश

गाज़ीपुर – मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक विकास भवन सभागार में संपन्न हुई। बैठक में स्वच्छता, गंगा संरक्षण और पर्यावरण सुधार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि अनाधिकृत स्थलों पर फैले कूड़ा-कचरे का जल्द से जल्द उचित निस्तारण कराया जाए। उन्होंने गंगा ग्राम आर्द्रभूमि समिति के गठन कार्य को शीघ्र पूर्ण करने का भी निर्देश दिया। सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक जब्ती अभियान को युद्ध स्तर पर चलाने के आदेश दिए गए। बैठक में प्रभागीय निदेशक अजीत प्रताप सिंह, जिला पर्यावरण समिति के नामित सदस्य शैलेष राम सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments