HomeCrimeगाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई स्कॉर्पियो, NEET छात्र की...

गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई स्कॉर्पियो, NEET छात्र की मौत, तीन घायल

गाजीपुर – दुल्लहपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक NEET छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसा देर रात एक बजे जफरपुर पुलिया के पास हुआ, जब एक स्कॉर्पियो अचानक सामने मुड़े ट्रैक्टर से टकरा गई। स्कॉर्पियो में सवार कानपुर में NEET की तैयारी कर रहे विष्णु सरोज की इलाज के दौरान मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, विष्णु अपने तीन साथियों के साथ वाराणसी एयरपोर्ट से लौट रहे थे, जहां उन्होंने अपनी मां, चाचा और बुआ को मुंबई जाने के लिए छोड़ा था। जफरपुर में आगे चल रहा ट्रैक्टर अचानक दाईं ओर मुड़ गया, जिससे स्कॉर्पियो उससे टकरा गई।हादसे में अंजेश, धीरज और युवराज सरोज घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर किया गया, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।विष्णु आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र के विजयपारा गांव के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही मुंबई गए परिजन लौटने लगे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments