HomeCrimeबिरनो पुलिस का सख़्त ट्रैफिक अभियान, 40 वाहन चालान, 10 सीज

बिरनो पुलिस का सख़्त ट्रैफिक अभियान, 40 वाहन चालान, 10 सीज

गाजीपुर में चल रहे यातायात माह के तहत बिरनो पुलिस ने मंगलवार को पूरे दिन जोरदार अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान पुलिस ने विभिन्न प्रकार के 40 वाहनों का चालान किया, जबकि नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वाले 10 वाहनों को जब्त कर लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में बढ़ते सड़क हादसों को रोकना और लोगों में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस कार्यवाही में भड़सर चौकी प्रभारी सुनील शुक्ला मौजूद रहे।बिरनो थानाध्यक्ष बालेंद्र कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई डीआईजी वाराणसी के निर्देश और एसपी गाजीपुर के मार्गदर्शन में की जा रही है। इसमें डग्गामार, अनफिट और बिना दस्तावेज़ वाले वाहनों पर विशेष नज़र रखी गई। पुलिस टीम ने बाइक, ऑटो, चार पहिया वाहन, बस और ट्रक सहित सभी वाहनों की गहन जांच की।अभियान सुबह से लेकर शाम 7 बजे तक निरंतर जारी रहा। सख्ती के चलते क्षेत्र में ट्रैफिक नियमों को लेकर सतर्कता और अनुशासन में बढ़ोतरी दिखी। कार्रवाई के बाद बिरनो थाना परिसर में वाहन मालिकों और चालकों की भीड़ लग गई। प्रशासन के अनुसार, सड़क सुरक्षा बेहतर बनाने के लिए यह कदम आवश्यक था।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments