HomeLocalशेखपुर में छठ पर्व की संध्या पर भव्य बिरहा कार्यक्रम, उमड़ी भीड़

शेखपुर में छठ पर्व की संध्या पर भव्य बिरहा कार्यक्रम, उमड़ी भीड़

गाज़ीपुर – जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव में मंगई नदी किनारे स्थित हनुमान मंदिर परिसर में छठ पर्व की संध्या पर भव्य बिरहा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारी संख्या में ग्रामीणों ने शिरकत की और कलाकारों के प्रदर्शन का आनंद लिया।ग्राम प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि हर वर्ष छठ पर्व के अवसर पर इस तरह का भव्य आयोजन किया जाता है, जिससे ग्रामीणों में आपसी एकता और सांस्कृतिक परंपराओं का प्रसार होता है। कार्यक्रम में प्रसिद्ध बिरहा गायक सुधीर लाल यादव और गायिका मुस्कान चंचल प्रतापगढ़ ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर इस तरह के आयोजन गांव की संस्कृति, स्वच्छता, सुरक्षा और विकास की पहचान हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान धर्मेंद्र शर्मा ने आए हुए सम्मानित अतिथियों को साफा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में भाजपा नेता संकटा प्रसाद मिश्रा, ग्राम प्रधान विनोद गुप्ता, विवेकानंद पांडे, पीयूष यादव, अभिमन्यु सिंह मन्नू, उमा प्रधान, शशिकांत शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments