HomeLocalसड़क हादसे में युवती की मौत, दो घायल

सड़क हादसे में युवती की मौत, दो घायल

गाज़ीपुर – सैदपुर थाना क्षेत्र के गदनपुर चट्टी पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवती बिपाशा राजभर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि स्कूटी पर सवार दो अन्य युवक-युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतका बिपाशा राजभर बहुरा गांव की निवासी थीं। हादसे के समय स्कूटी जौनपुर जिले के कछवन गांव निवासी आर्यन कुमार चला रहा था, जबकि उसके साथ खानपुर क्षेत्र के गोरख गांव की प्रतिमा राजभर भी सवार थीं।जानकारी के अनुसार, तीनों छठ पूजा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। रास्ते में गदनपुर चट्टी के पास उनकी स्कूटी एक खाली ट्रैक्टर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बिपाशा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आर्यन और प्रतिमा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। सैदपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और परिवार में मातम पसरा हुआ है।

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments