HomeLocalगाज़ीपुर: नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत, गांव में...

गाज़ीपुर: नहर में डूबने से 17 वर्षीय युवक की मौत, गांव में छाया सन्नाटा

गाज़ीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर बरवां गांव में सोमवार सुबह 17 वर्षीय गोलू यादव नहर में डूबकर मौत के शिकार हो गए। परिजनों के अनुसार वह नहर किनारे गया था, तभी पैर फिसलने से गहरे पानी में गिर पड़ा। तैरना न आने के कारण उसकी डूबकर मौत हो गई।सुबह करीब 10 बजे चोचकपुर-जमानिया रोड की पुलिया के नीचे ग्रामीणों ने उसका शव देखा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गोलू दो भाइयों में छोटा था और परिवार का चहेता भी।

 

- Advertisement -
Your Dream Technologies
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments